फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास पर चर्चा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के तहत मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास पर चर्चा सोमवार सुबह दस बजे से श्रीराम वैंक्वेट हॉल सुरेंद्र नगर में होगी। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, खैर विधायक अनूप प्रधान, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह और विधान परिषद सदस्य डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में अलीगढ़ मंडल में साढ़े चार वर्ष में हुए प्रमुख विकास कार्य, लाभपरक योजनाओं से सभी को अवगत कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में मनरेगा, आगंनबाड़ी, ओडीओपी सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें