विश्वकप में भारतीय टीम की जीत के लिए दुआ-प्रार्थना, हवन-यज्ञ किया था। महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने वालों को खाना भी खिलाया गया था। खाने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह ने भेजे थे।
ऑस्ट्रेलिया को जीत पर बधाई : बल्देव
बल्देव चौधरी सीटू ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप का खिताब जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विश्व कप अपने नाम किया।
रखे रहे पटाखे और मिठाई
भारतीय टीम की जीत के लिए आश्वस्त खेल प्रेमियों ने आतिशबाजी के लिए पटाखे दिन में ही खरीद लिए थे। मुंह मीठा कराने के लिए मिठाई भी मंगा ली गई थी, लेकिन भारतीय टीम की हार पर उम्मीदों पर पानी फिर गया।