फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत लो जहान: रोहित के रणबांकुर पास करेंगे इम्तिहान, 100 फुट टीवी पर देखेंगे मैच, क्रिकेट प्रेमी कर रहे दुआ

Sun, 19 Nov 2023 11:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारत-आस्ट्रेलिया महामुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह है। ज्यादातर खेल प्रेमियों ने रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को निरस्त करके केवल भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल देखने का मन बनाया है। एक दिन पहले ही सभी ने ज्यादातर काम निपटा दिए हैं। भारत की जीत के लिए हर जगह दुआ-प्रार्थना और हवन-यज्ञ  हो रहे हैं। मैच को लाइव देखने के लिए भी अच्छे खासे इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
कुलश्रेष्ठ सभा द्वारा क्रिकेट वर्ल्डकप में भारतीय टीम के विजयी होने की कामना पर हवन करते पदाधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के महाकुंभ विश्वकप में फाइनल का महामुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। खेल प्रेमी अपने-अपने मजहब के हिसाब से दुआ-प्रार्थना और हवन-यज्ञ कर रहे हैं। खेल प्रेमियों ने अपने मित्रों के साथ बैठकर मैच देखने के लिए बड़ी-बड़ी स्क्रीन का इंतजाम किया है। होटल-रेस्टोरेंट में भी इस महामुकाबले को देखने के लिए व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


महामुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह है। ज्यादातर खेल प्रेमियों ने रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को निरस्त करके केवल भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल देखने का मन बनाया है। एक दिन पहले ही सभी ने ज्यादातर काम निपटा दिए हैं। भारत की जीत के लिए हर जगह दुआ-प्रार्थना और हवन-यज्ञ  हो रहे हैं। मैच को लाइव देखने के लिए भी अच्छे खासे इंतजाम किए हैं।

100 फुट टीवी पर मैच दिखाने की व्यवस्था
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल को 100 फुट लंबे-चौड़े टीवी पर दिखाने की व्यवस्था की गई है। आयोजक अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि मैदान पर इस ऐतिहासिक मैच को ऐतिहासिक अंदाज से देखने की व्यवस्था की गई है। भारतीय बल्लेबाजों के चौके-छक्के और गेंदबाजों के विकेट लेने पर ढोल-तमाशे बजेंगे।
विज्ञापन


वैष्णो मैनर अपार्टमेंट में लगी बड़ी एलईडी
भारत-आस्ट्रेलिया के फाइनल को लाइव दिखाने के लिए जेल रोड स्थित वैष्णो मैनर अपार्टमेंट में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई है। साथ में डीजे साउंड की भी व्यवस्था की गई है।

मोबाइल में देखेंगे लाइव मैच 

सोशल मीडिया के जमाने में क्रिकेट प्रेमियों ने अपने मोबाइल में फाइनल मैच लाइव देखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। लोगों ने मोबाइल में नेट रिचार्ज करा रखा है और लाइव मैच दिखाने वाली एप को सब्सक्राइब भी कर लिया है।

मैच संग रेस्टोरेंट में खाने का मजा 20 फीसदी छूट के साथ
महाजन रेस्टोरेंट में फाइनल मैच को दिखाने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई है। रेस्टोरेंट के मालिक मानव महाजन ने बताया कि फाइनल मैच के दौरान खाना खाने पर 20 फीसदी तक छूट दी जाएगी।

क्रिकेटर रिंकू सिंह खिलाएंगे 50 हजार की दावत
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और शहर की शान रिंकू सिंह ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल को शानदार बनाने के लिए 50 हजार रुपये भेजे हैं। इस धनराशि से मैच के दौरान प्रशिक्षु खिलाड़ियों को भोजन कराया जाएगा। इस मैच को महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने चलाया शुभकामना हस्ताक्षर अभियान


18 नवंबर को महारानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में अमर उजाला ने भारतीय टीम की जीत के लिए शुभकामना हस्ताक्षर अभियान चलाया। फ्लैक्स पर अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए अपनी-अपनी तरह से शुभकामनाएं दीं। जैसे- शमी की शानदार बॉलिंग, कोहली की होगी विराट पारी, कोहली इज द बेस्ट, 2003 का बदला, भारतीय टीम विजय रहे, शमी की गोली, बेस्ट ऑफ लक टीम इंडिया, इंडिया जीतेगी, माई टीम इंडिया, इंडिया यू आर ग्रेट, इंडिया इज द किंग ऑफ वर्ल्ड कप, भारत चार सौ से पार, चीकू जीतेगा आदि। शुभकामना संदेश देने वालों में प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, अर्जुन सिंह फकीरा, रिंकू सिंह के कोच मसूदुज्जफर अमीनी, रिंकू के भाई सोनू सिंह, विकास चौहान, लवली सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, वसीम खान आदि शामिल हैं।

अचलेश्वर महादेव से प्रार्थना
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप के फाइनल मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों ने अचलेश्वर महादेव से भारतीय टीम की विजय के लिए कामना की है। भोले बाबा के भक्तों ने कहा कि बाबा भारत को विश्व विजेता बनाएंगे। यहां कार्यक्रम के संयोजक विपुल भारद्वाज, शिवकुमार, सचिन वार्ष्णेय, विजय गुप्ता, पंकज गोस्वामी, उमेश कुमार, दीपक सैनी, दिनेश गौड़, विशाल शर्मा, संजय कुमार, सुमित, कुलदीप, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे। 

भारतीय जीत के लिए हवन-यज्ञ
विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के लिए कुलश्रेष्ठ सभा अलीगढ़ के बैनर तले कावेरी इको अपार्टमेंट बी दास कंपाउंड नौरंगाबाद में हवन-यज्ञ किया गया। हवन-यज्ञ में सभा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार कुलश्रेष्ठ, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, युवा अध्यक्ष मुदित कुलश्रेष्ठ, युवा सचिव दिव्यांश कुलश्रेष्ठ, एसपी भांति, संतोष अथैया, जेई राजेश कुलश्रेष्ठ, मोहित चौधरी, दीपक कुलश्रेष्ठ, विवेक कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें