दो से अधिक बच्चा पैदा करने वालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित किया जाए। इसके साथ ही जनसंख्या जिहाद पर रोक लगाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए। मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि जिहाद व धर्म के नाम पर जो लोग जनसंख्या वृद्धि कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। देश में दो बच्चों का कानून लागू हो। चार बीवी और 40 बच्चों की प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। असम में जो जनसंख्या के आंकड़े आए हैं वह चिंताजनक हैं।
एक विशेष संप्रदाय द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जिहाद के रूप में धर्म के नाम पर जनसंख्या को बढ़ाया जा रहा है। उनका लक्ष्य देश के अधिक से अधिक संसाधनों पर काबिज होना है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण से देश की सभी समस्याओं का हल निकल जाएगा। बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी, हत्या, लूट, बलात्कार, झपट मारी, समस्याएं सिर्फ जनसंख्या की वजह से हैं। चीन ने जनसंख्या पर नियंत्रण कर दुनिया के सबसे अधिक विकसित देशों में शुमार हो गया है।
दूसरी तरफ भारत जनसंख्या के बोझ तले दबता जा रहा है। अशोक पांडेेय ने कहा कि भारत में जनसंख्या जिहाद की वजह से आतंकवादी गतिविधियां निरंतर हो रही हैं। यहां के जिहादी भारत की सेना पर हमला कर रहे हैं। पत्थरबाजी कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं सुनती है तो बहुत जल्द हम दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। हरिशंकर शर्मा, मनोज सैनी, विजय पाराशर, संजय शर्मा, बबलू शर्मा, राजीव भोला, कुंज बिहारी मिश्रा, जयवीर शर्मा, अनिल वर्मा आदि मौजूद थे।