फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: औसाफ अली में सड़क पर गंदे पानी से राहगीर परेशान

विज्ञापन
पनेठी कासगंज रोड पर भरा पानी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत के मजरा औसाफ अली में पनैठी-कासगंज मार्ग पर जलभराव की समस्या सालों से बनी हुई है। हालत ये हो गए हैं कि राहगीरों को पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, बड़े वाहनों के गुजरने से छोटे वाहन चालकों के ऊपर छींटे पड़ने से अक्सर झगड़े के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

गांव के राजेश कुमार सिंह, प्रशांत सिंह आदि का कहना है कि इस बारे में कई साल से नगर पंचायत से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया है। करीब डेढ़ दशक पहले सड़क किनारे नगर पंचायत द्वारा नाला बनाया गया था, जोकि अब अतिक्रमण के कारण बंद हो चुका है। ऐसे में पुराना नाला अतिक्रमण मुक्त कराकर साफ कराया जाए अथवा नए नाले का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें