डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा से पेंशनभोगियों को प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भरकर कोषागार में जमा नहीं करनी पड़ेगी। इससे विशेषकर वरिष्ठ और अस्वस्थ पेंशनभोगियों को लंबी, कष्टप्रद एवं असुविधाजनक यात्रा से बड़ी राहत मिलेगी।
भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5 शुरू किया है। यह अभियान 1 से 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी बिना कोषागार आए घर बैठे अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। वे अपने निकटतम जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे, डाकघर या बैंक शाखा के माध्यम से भी यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार ने जनपद कोषागार, अलीगढ़ से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनभोगियों से डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जनरेट कराकर प्रेषित करने की अपील की है। पेंशनभोगी इसके लिए jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट अथवा Jeevan Pramaan App का उपयोग कर सकते हैं। इस सुविधा से उन्हें जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार आने की आवश्यकता नहीं होगी।
हार्ड कॉपी भरकर कोषागार में नहीं करनी पड़ेगी जमा
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा से पेंशनभोगियों को प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भरकर कोषागार में जमा नहीं करनी पड़ेगी। इससे विशेषकर वरिष्ठ और अस्वस्थ पेंशनभोगियों को लंबी, कष्टप्रद एवं असुविधाजनक यात्रा से बड़ी राहत मिलेगी। कोषाधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने सभी संबंधित पेंशनभोगियों से नवंबर माह में निर्धारित समय के भीतर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
कोषागार में भी बनेंगे सर्टिफिकेट
जो पेंशनर खुद डिजिटल प्रमाण पत्र नहीं बनवा पा रहे हैं, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पूरे नवंबर माह कोषागार में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का शिविर भी लगेगा। यह शिविर उन पेंशनभोगियों को सहायता प्रदान करेगा जो स्वयं यह प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थ हैं।