फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने चार्ज संभाला, शासन के निर्देश पहली प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
नए डीआईजी रेंज के रूप में आईपीएस दीपक कुमार ने रविवार दोपहर में चार्ज ग्रहण कर लिया। उन्होंने साफ किया है कि शासन के निर्देश का अनुपालन उनकी पहली प्राथमिकता है और सामाजिक व संभ्रांत लोगों के सहयोग से और अनुभवों के आधार पर पुलिसिंग को बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय के रहने वाले 2005 बैच के आईपीएस अफसर दीपक कुमार को अयोध्या से यहां स्थानांतरित किया गया है। रविवार दोपहर यहां पहुंचे डीआईजी दीपक कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों से मुलाकात की और जिले में होली व पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में यही कहा कि शासन के निर्देशों का अनुपालन कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वे प्रदेश के कई जिलों लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, प्रयागराज आदि में बतौर एसएसपी व चित्रकूट व अयोध्या में बतौर डीआईजी तैनात रहे हैं। उन्हीं अनुभवों के आधार पर रेंज में पुलिसिंग बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें