फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नए साल से पहले मिला डीआईजी, एसएसपी को पदोन्नति का तोहफा, परिवार में भी खुशी का माहौल

Fri, 29 Dec 2023 03:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के डीआईजी शलभ माथुर को आईजी और एसएसपी कलानिधि नैथानी को डीआईजी पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। जिससे दोनों आईपीएस अधिकारियों के परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीआईजी शलभ माथुर और एसएसपी कलानिधि नैथानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश शासन ने अलीगढ़ के पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी को शासन ने पदोन्नत किया है। दोनों ही अधिकारियों को नववर्ष से पूर्व ही यह तोहफा मिला है। इसको लेकर महकमे के साथ-साथ परिवार में भी खुशी का माहौल है। 2006 बैच के आईपीएस शलभ माथुर मूलरूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। उन्हें मुरादाबाद से 24 जून 2023 को यहां पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया था। 

विज्ञापन


डीआईजी शलभ माथुर को एक व्यवहारिक, तेज तर्रार एवं कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उन्हें शासन ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया है। उधर, 2010 बैच के आईपीएस कलानिधि नैथानी मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। उन्हें काफी पहले ही आईपीएस सलेक्शन ग्रेड पद पर प्रमोशन दिया गया था। उन्हें अलीगढ़ एसएसपी के रूप में 25 मार्च 2021 को तैनाती मिली थी। एसएसपी कलानिधि नैथानी को कड़क अनुसाशन, अपराध पर नियंत्रण, बेहतरीन कानून व्यवस्था, न्यायप्रियता, सटीक जनसुनवाई करने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। 

अपनी सूझबूझ एवं रणनीति से उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका अदा की है। जिले में शराब कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चार्जशीट, एनएसए की कार्रवाई, संपत्ति कुर्की समेत अन्य कार्रवाई के लिए याद रखा जाएगा। एसएसपी ने अपने कार्यकाल में सक्रिय अपराधी, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, कोर्ट में ठोस पैरवी समेत कई उल्लेखनीय कार्य उनके कार्यकाल में उपलब्धियों में गिने जाते हैं। किसान आंदोलन एवं एएमयू में भी पूर्ण कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्परता से अपने विभाग के साथ जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें