फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी कर्मी को छात्र ने पीटा, आरोपी का कमरा किया गया सील, थाने में दी तहरीर

Fri, 29 Dec 2023 03:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर नबीनगर हमदर्द नगर निवासी मोहम्मद अदनान मौलाना आजाद लाइब्रेरी एएमयू में लाइब्रेरी कर्मी के रूप में तैनात हैं। रात करीब नौ बजे वह मुख्य द्वार पर पर ड्यूटी दे रहे थे। तभी छात्र वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। बात करते-करते वह उसे बाहर ले आया। आरोप है कि छात्र ने उसे जमीन पर गिरा लिया।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में 28 दिसंबर को लाइब्रेरी कर्मी के साथ एक छात्र ने मारपीट कर दी। लाइब्रेरी कर्मी को सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। छात्र तलाशी लेने से नाराज था। 

विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर नबीनगर हमदर्द नगर निवासी मोहम्मद अदनान मौलाना आजाद लाइब्रेरी एएमयू में लाइब्रेरी कमी के रूप में तैनात हैं। मोहम्मद अदनान के अनुसार रात करीब नौ बजे वह मुख्य द्वार पर पर ड्यूटी दे रहे थे। तभी छात्र वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। बात करते-करते वह उसे बाहर ले आया। 

आरोप है कि छात्र ने उसे जमीन पर गिरा लिया। फिर हेलमेट लेकर वह उस पर हमलावर हो गया। उसके सिर और कान में गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर अन्य कर्मी मौके पर आ गए और हमलावर इमरान को पकड़ लिया। इमरान पीएचडी का छात्र है, जबकि घायल कर्मी को उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज में ले गए। पीड़ित की ओर से प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से थाने में तहरीर दी गई है। उधर, एएमयू इंतजामिया ने आरोपी पीएचडी छात्र के आफताब हॉस्टल के कमरे को सील कर दिया है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें