पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीआईजी दीपक कुमार।
- फोटो : CITY OFFICE
डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने सोमवार को रेंज के चारों जिलों के पुलिस कप्तानों की बैठक कर अपराध समीक्षा की। इस दौरान महिला अपराध पर विशेष ध्यान देने और अचानक धनाड्य हुए व्यक्तियों की निगरानी व समीक्षा के निर्देश दिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं ये किसी तरह के अपराध से अर्जित आय से धनाड्य तो नहीं हुए।
रेंज मुख्यालय पर हुई बैठक में एसएसपी कलानिधि नैथानी के अलावा एसपी हाथरस विकास कुमार वैद्य, एसएसपी एटा उदयशंकर सिंह, एसपी कासगंज रोहन पी बोत्रे मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में अचानाक धनाड्य हुए लोगों की विशेष रूप से निगरानी व जांच की जरूरत है। देखा जाए कि किसी तरह के संगठित अपराध से तो ये सब नहीं हो रहा। साथ में उन्होंने महिला अपराध को लेकर एंटी रोमियो अभियान, जागरूकता अभियान, टॉप-10 की निगरानी, अवैध शराब, भूमाफिया पर अंकुश आदि के निर्देश दिए। साथ में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ में एससीएसटी अपराध आदि पर भी विशेष समीक्षा, अनसुलझे गंभीर अपराधों के खुलासे के निर्देश दिए।