अपनी शिकायत लेकर पहुंचे महावीर सिंह। संवाद
- फोटो : samvad
थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार गभाना अजय कुमार ने राजस्व विभाग की छह शिकायतें सुनकर पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष एक शिकायत के लिए टीम को मौके पर भेजा गया।
गांव नगौला निवासी दिव्यांग महावीर सिंह पुत्र केसरी सिंह ने आरोप लगाया कि वह थाना दिवस में छह बार आ चुका है लेकिन लेखपाल प्रतीक गुप्ता का कहीं कोई अता-पता नहीं है। दिव्यांग की शिकायत थी कि उसके हिस्से की आधी जमीन में उसका नाम अभी तक नहीं चढ़ाया गया है। तहसीलदार ने लेखपाल से खतौनी में नाम चढ़ाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसओ धीरज कुमार मौजूद रहे।