फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पैदल व्यक्ति में वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 26 Oct 2024 06:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तरुण प्रताप सिंह और तन्नू रात माछुआ नहर के निकट लगने वाली पैंठ से सब्जी खरीदने के बाद पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। रात करीब दस बजे आजमाबाद माछुआ गांव के शिव मंदिर से कुछ आगे अज्ञात वाहन ने तरुण प्रताप सिंह को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज के साधु आश्रम-पनेठी रोड पर 25 अक्तूबर रात दस बजे पैदल घर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन रौंदते हुए निकल गया। इससे घायल व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


छिड़ावली गांव निवासी 53 वर्षीय तरुण प्रताप सिंह और तन्नू पुत्र सत्यवीर सिंह 25 अक्तूबर की रात माछुआ नहर के निकट लगने वाली पैंठ से सब्जी खरीदने के बाद पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। रात करीब दस बजे आजमाबाद माछुआ गांव के शिव मंदिर से कुछ आगे अज्ञात वाहन ने तरुण प्रताप सिंह को टक्कर मार दी। चीख सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वह अविवाहित थे और आठ भाईयों में चौथे नंबर पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें