फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह : हृदय रोगों के पूर्वानुमान के लिए प्रणाली का कराया पेटेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने टाइप-2 के मधुमेह रोगियों में हृदय रोगों के पूर्वानुमान के लिए प्रणाली का पेटेंट कराया है। यूनिवर्सिटी के स्टैटिस्टिक्स एंड ऑपरेशन रिसर्च के शिक्षक डॉ. फैज नूर खान यूसुफी व अध्यक्ष प्रो. अकील अहमद, राजीव गांधी सेंटर फॉर डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी जेएन मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त पूर्व निदेशक प्रो. जमाल अहमद ने एक नई प्रणाली विकसित की है, जो टाइप-2 के मधुमेह रोगियों में हृदय रोगों के पूर्वानुमान में सक्षम है।
विज्ञापन

उनका नवाचार ‘भारतीय टाइप-2 मधुमेह रोगियों के लिए हृदय रोग की दोहरी माडल-आधारित प्रारंभिक भविष्यवाणी के लिए प्रणाली और विधि’ जिसे हाल ही में पेटेंट आयुक्त आस्ट्रेलिया ने पेटेंट किया है। इस रोग के पूर्वानुमान में कार्डियोलाजिस्टस और एंडोक्राइनोलाजिस्टस की क्षमताओं में वृद्धि करेगा। मधुमेह के रोगियों में हृदय संबंधी समस्याओं का पूर्वानुमान, ऐसे रोगियों में हृदय की जटिलताओं को रोकने के लिए शीघ्र उपचारात्मक उपायों का मार्ग प्रशस्त करता है।
प्रो. अकील अहमद ने कहा कि दो रिस्क प्रीडिक्शन माडल विकसित किए गए हैं, जो टाइप-2 मधुमेह के कारण हृदय रोग की जटिलताओं की पांच साल की घटनाओं की संभावनाओं का अनुमान प्रदान करते हैं। डॉ. फैज नूर खान यूसुफी ने कहा कि यह मॉडल डॉक्टरों और मरीजों दोनों को दिल की बीमारियों की नियमित निगरानी करने, मौत के जोखिम को कम करने और हृदय संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती के समय मदद करेगा। यह आविष्कार मधुमेह की देखभाल के लिए एक नई संभावना भी प्रदान करता है और बीमारी के प्रबंधन के लिए एक सस्ता और आर्थिक रूप से उचित विकल्प प्रदान करता है। प्रो. जमाल अहमद ने कहा कि ऐसे समय में जब हमें दिल की बीमारियों की भविष्यवाणी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग को प्रयोग करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है, यह आविष्कार निश्चित रूप से लोगों के दिल की बीमारियों के बारे में सोचने के तरीके को बदल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें