विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को हटा दिया गया था। अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी को नए परीक्षा नियंत्रक मिल गए हैं। धीरेंद्र कुमार को यूनिवर्सिटी में परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया है। वह जल्दी ही अलीगढ़ आकर कार्यभार संभालेंगे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। यह पद 15 मई से रिक्त चल रहा था। 15 मई को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को हटा दिया था।