फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: एएमयू में धरने ने बनाया रिकॉर्ड, कर्मचारियों का 65वें दिन धरना जारी, 18 जनवरी को ईसी में उठेगा मुद्दा

Sat, 30 Dec 2023 03:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और स्थायी कर्मचारियों को रुके भत्ते देने सहित अन्य मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने सभी कर्मचारियों ने 28 अक्तूबर 2023 को धरना दे दिया। अब तक 65 दिन हो गए, यह एएमयू के इतिहास में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
एएमयू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के इतिहास में लंबे समय तक कर्मचारियों का धरना चलने का रिकॉर्ड बन गया है। विभिन्न मांगों को लेकर वह 65वें दिन भी धरने पर बैठे रहे। इससे पहले कर्मचारियों का धरना वर्ष 2003-04 में 54 दिन तक चला था। 

विज्ञापन


अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने और स्थायी कर्मचारियों को रुके भत्ते देने सहित अन्य मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के सामने सभी कर्मचारियों ने 28 अक्तूबर 2023 को धरना दे दिया। अपनी मांगें मनवाने के लिए कर्मचारियों ने एएमयू इंतजामिया का जनाजा निकाला। अधिकारियों का पुतला बीच सड़क पर बिठाया। मानव शृंखला बनाकर इंतजामिया को होश में आने की धमकी दी गई। इसके बाद हड़ताल की, लेकिन कर्मचारियों की मांगें अनसुनी कर दी गईं। 

कार्यकारी परिषद की बैठक में फिर इन कर्मचारियों का मुद्दा उठा, लेकिन कुछ मांगों को मानने का आश्वासन दिया गया। आंदोलन के अगुवा फैसल गांधी ने कहा कि उनका धरना चलता रहेगा। 18 जनवरी को कार्यकारी परिषद की बैठक में कर्मचारियों की मांगों का मुद्दा उठेगा। उन्होंने कहा कि एएमयू इंतजामिया अपने कर्मचारियों के साथ शिक्षा मंत्रालय को भी बरगला रहा है। मंत्रालय बार-बार इस बात पर जोर देता है कि एएमयू में कर्मचारियों की तादाद ज्यादा है, लेकिन उन्हें जवाब देने के बजाय खामोश रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें