ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए जमीन के अधिग्रहण में नए सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। अध्यक्षता मास्टर कुशलपाल सिंह जलालपुर व संचालन चंद्रभान सिंह बांकनेर ने किया।
धरने में रविवार की सुबह दस बजे से ट्रैक्टर रैली निकालने और किसान पंचायत के आयोजन पर भी चर्चा हुई। भाकियू जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान,रॉबिन चौधरी, कुलदीप उर्फ भोली चौधरी ने बताया कि रविवार को उसरह से ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।
इसमें बड़ी संख्या में ट्रैक्टर शामिल होंगे। इस मौके पर डॉ. रमेश कुमार, चौ. कुलदीप सिंह उर्फ भोली, सत्यवीर सिंह, मास्टर गौरीशंकर, रमेश कुमार, रोबिन चौधरी, जितेंद्र सिंह प्रधान, जयपाल सिंह, बलदेव सिंह, प्रेम कुमार, रोबिन चौधरी, सूरजपाल सिंह मौजूद रहे।