नौरंगाबाद बीदास कम्पाउंड में सनातन हिंदू सेवा संस्थान द्वारा सनातन धर्म संसद कार्यक्रम को संबो?
- फोटो : CITY OFFICE
यति नरसिंहानंद सरस्वती की अध्यक्षता में शनिवार को सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया। अशोक पांडेय ने कहा कि पांच और उससे अधिक बच्चे पैदा करने वालों को धर्म संसद सम्मानित करेगी। हिंदू धर्म मानने वालों से मांग है कि अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें ताकि आने वाले समय में अपने परिवार की रक्षा की जा सके।
यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि गद्दार नेताओं और धर्मगुरुओं पर विश्वास करके अगले 25 साल में कम से कम 50 करोड़ हिंदू धर्म परिवर्तन कर लेंगे। 40 करोड़ तो क्रूरतापूर्वक धर्म बदलेंगे। महंत डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने कहा कि अगर सनातन धर्म को बचाना है तो शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा समाज को देनी होगी।