फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवराज ने आत्महत्या की या हुई हत्या: पेड़ पर लटका मिला था मासूम, चार महीने बाद जमीन से निकाला शव, मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Oct 2024 06:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की जांच एवं निस्तारण के लिए तहसीलदार रामगोपाल व नायब तहसीलदार मयंक गोयल को भेजा। उन्होंने गांव दरी अलावलपुर पहुंच कर स्थानीय पुलिस और मृतक के परिजनों को साथ लेकर चार माह पूर्व दफनाए गए शव को जमीन से बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन
चार महीने बाद शव को जमीन से निकलवाती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने पहले 11 वर्षीय मासूम देवराज का शव पेड़ पर लटका मिला था। शव का जमीन में दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब कोर्ट के आदेश पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जमीन में से चार महीने बाद मृतक बच्चे देवराज के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में दादों के गांव दरी अलावलपुर निवासी छोटे लाल पुत्र वेदराम ने चार महीने पूर्व अपने मृतक बेटे की हत्या के मामले में कोर्ट के समक्ष न्याय की गुहार लगाई। जिसमें कहा कि 8 जून 2024 को  उसके 11 वर्षीय पुत्र देवराज का शव गांव के ही कप्तान सिंह पुत्र जयराम सिंह के खेत की मेड़ पर खडे़ पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने आत्महत्या की घटना मानकर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और शव का गांव में ही जमीन के अंदर दफनाकर अन्तिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

घटना के कुछ दिन बाद छोटेलाल ने अपने ही गांव के सात लोगों पर बेटे देवराज की मारपीट कर हत्या करके शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया और अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो जांच में आस-पास के लोगों ने देवराज के आत्महत्या कर लेने की घटना से अवगत कराया गया। पुलिस की जांच से असंतुष्ट पीड़ित पिता ने न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा। उसने गांव निवासी विनय कुमार पुत्र दिनेश कुमार, दिनेश पुत्र राजन सिंह,नीलम देवी पति दिनेश, रूपकिशोर पुत्र पन्ना लाल पर बेटे की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया।

कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की जांच एवं निस्तारण के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम साहिल कुमार ने 8 अक्टूबर को तहसीलदार रामगोपाल व नायब तहसीलदार मयंक गोयल को भेजा। उन्होंने गांव दरी अलावलपुर पहुंच कर स्थानीय पुलिस और मृतक के परिजनों को साथ लेकर चार माह पूर्व दफनाए गए शव को जमीन से बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चार महीने बाद शव का केवल कंकाल बचा और कुछ शरीर का भाग है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस दौरान एसआई सोहनपाल वर्मा,अनिल यादव, अभिनव जादौन, अजयकांत यादव, मोंटी दहिया, ग्राम प्रधान राजकुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें