छर्रा कस्बे में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोडों को आशीर्वाद देते अतिथि। स्रोत:
- फोटो : samavd
देवोत्थान पर्व के साथ सहालग शुरू हो गए हैं। रविवार को भी देव उठाए गए, तुलसी-सालिग्राम विवाह के साथ अनबूझा साया होने के कारण बैंड-बाजा बारात की धूम रही। अतरौली और छर्रा में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए।
देवोत्थान एकादशी जिले में शनिवार और रविवार को मनाई गई। घर-घर में- उठो देव... जागो देव... के गीत के साथ देव उठाए गए, पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने एकादशी व्रत रखा और पूजा अर्चना की। इसके साथ ही विवाह समारोह की दो दिन से धूम शुरू हो गई। अनबूझा साया होने के कारण सैकड़ो जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।