सोमना-खैर रोड पर गांव घौरोठ के पास रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव गोरना रसीदपुर निवासी धीर सिंह (62) दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी से खैर से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव घौरोठ के पास पहुंचे तो उनकी स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग गंभीर हालत में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस ने बताया है कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।