ब्रज के परम संत पं. गयाप्रसादजी महाराज की 133वीं जयंती का आयोजन शहर में सोमवार को किया जाएगा। हाथरस में उन्हें भक्तजन लाला के बाबा के नाम से जानते हैं। तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक गोपालधाम में की गई।
बैठक में पं. भोला शंकर शर्मा, दाऊदयाल वार्ष्णेय, श्याम सुंदर गोयल, हरीश अग्रवाल, उमेश शर्मा व सीताराम अग्रवाल ने बताया कि कल 27 अक्तूबर को गोपाल धाम में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुबह छह बजे प्रभात फेरी हरिनमा संकीर्तन करते हुए श्रीकृष्ण गोशाला तक निकाली जाएगी। यहां गोमाता का पूजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे गोवर्धन से गोपालधाम गिरिराज महाराज पधारेंगे, जिनका मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। शाम पांच बजे गोपालधाम में ही छप्पन भोग के साथ फूल बंगला, बधाई महोत्सव, महाआरती आदि का आयोजन किया जाएगा। रात करीब 11 बजे गिरिराज महाराज गोवर्धन प्रस्थान करेंगे। बैठक में मनोज अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा, श्रवण कुमार, अजय अग्रवाल, बाल गोविंद, राम किशन वर्मा, सुरेंद्र लाल आदि मौजूद रहे।