फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई

विज्ञापन
सांकरा गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को सांकरा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। उन्होंने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। घाट पर दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित दूर-दराज से लोग आए थे। सभी ने गंगाजल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के बाद लोगों ने दान-पुण्य कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
सुरक्षा और सुविधा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्टॉल लगाए गए। सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने शरबत और पेयजल उपलब्ध कराया। भीषण गर्मी में ये स्टॉल श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत बने। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा मित्रों की टीम सुरक्षा में मुस्तैद रही। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से स्नान कर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें