फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांकरा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
सांकरा गंगा घाट पर दशहरा पर्व पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर्व पर सांकरा गंगा घाट श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना रहा। सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर उमड़ने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। अनुमानित डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगाजी का पूजन कर दान किया।
विज्ञापन


घाट पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल, पीएसी, निजी गोताखोर, नाव, एंबुलेंस और अग्निशमन विभाग की टीम तैनात रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निचली गंग नहर के पास पार्किंग बनाई गई, जहां से लोग पैदल घाट तक पहुंचे। भारी भीड़ के चलते नानऊ-सांकरा मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति बनी, लेकिन थाना प्रभारी रणजीत सिंह पुलिस बल के साथ यातायात व्यवस्था संभालते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निचली गंग नहर के पास पार्किंग व्यवस्था बनाई गई थी। स्नान के लिए श्रद्धालु नानऊ-सांकरा मार्ग से होकर गुजर रहे थे, जिसके चलते कई बार जाम जैसी स्थिति बनने लगी। स्नान करने के लिए हाथरस, अलीगढ़ के लोग श्रद्धालु पहुंचे।



भंडारों और दुकानों पर रही रौनक

सांकरा, आलमपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने शरबत, पूड़ी-सब्जी और प्रसाद ग्रहण किया। घाट किनारे लगी दुकानों पर पूजन सामग्री, खिलौने और खानपान की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही।
विज्ञापन


भोजताल आश्रम पर लगा दशहरा मेला

भोजताल आश्रम पर दशहरा मेला लगा। मेले में गर्मी का असर देखने के लिए मिला। पिछले मेले की अपेक्षा बहुत कम भीड़ रही। आयोजकों ने बताया है कि भीषण गर्मी के चलते दोपहर में भीड़ कम रही, लेकिन शाम होते ही लोग पहुंचने लगे। इस दौरान बाबा राधेश्याम, मुकेश शर्मा, प्रेमकुमार चौहान, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें