शहर भर में भंडारे समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंदिरों में महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। खेरेश्वरधाम मंदिर में खान-पान सामग्री का भी श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में फूल बंगले के साथ ही दोपहर में रुद्राभिषेक कराया गया।
सावन मास के सातवें सोमवार को शिवालयों में कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में गंगा तटों से कावंड लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक किया। भक्तों ने भोग-प्रसाद चढ़ाने के साथ उसका वितरण किया। शहर भर में भंडारे समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंदिरों में महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
विज्ञापन
खेरेश्वरधाम मंदिर में खान-पान सामग्री का भी श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में फूल बंगले के साथ ही दोपहर में रुद्राभिषेक कराया गया। इस अवसर पर अंकित वार्ष्णेय, लकी, तन्मय वार्ष्णेय, सुमित, आशीष राजा आदि शामिल रहे।
इधर, गभाना के कन्होई गांव स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम एवं अतरौली के बिजौली के पातालेश्वर महादेव मंदिर समेत देहात के सभी मंदिरों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।