एटा-क्वार्सी बाईपास से श्यामबाबू के यहां से साबूदाना व कूटू का आटा, तालानगरी से नियती जनरल स्टोर के कुशाल मिश्रा से कुट्टू का आटा, क्वार्सी से मेसर्स राजू प्रोविजन स्टोर के राजकुमार के यहां से कुट्टू का आटा प नाैरंगाबाद के जय दुर्गे मिष्ठान भंडार से मिल्क केक का नमूना संग्रहित किया। टीम ने छापे के दौरान बिक्री करते हुए मिले 37 किलोग्राम कुट्टू के आटे को जब्त कर लिया। एडीएम सिटी अमित भट्ट ने बताया कि मिलावट के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा आयुक्त - 2 डाॅ. दीनानाथ यादव ने बताया कि खाद्य निरीक्षक डाॅ. सूरज, शिखा श्रीवास्तव, नेहा, अनुज कुमार, महेश कुमार, आशीष गंगवार, महेंद्र सिंह की टीमों ने छापे मारे।