फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस आईसीयू में एडमिट, इनको चाहिए ऑक्सीजन

Fri, 05 May 2023 08:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के अतरौली में जनसभा के लिए आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस इस वक्त आईसीयू में हैं, इनको ऑक्सीजन मत देना। इनका चरित्र किसी से छिपा नहीं है। ये एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी पवन वर्मा, एटा सांसद राजवीर सिंह का हाथ उठाकर अभिवादन स्वीकारते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पवन वर्मा के समर्थन में नगर के सब्जी मंडी चौराहे पर शुक्रवार को जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में शामिल हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस इस वक्त आईसीयू में हैं, इनको ऑक्सीजन मत देना। इनका चरित्र किसी से छिपा नहीं है। ये एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। 

विज्ञापन




उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सुशासन दिया है। गरीबों को बिजली, राशन, प्रधानमंत्री आवास देने में कोई भेदभाव नहीं किया। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारें में एक रुपया में से 85 पैसे खुद बांटकर खा जाती थीं और जनता तक महज 15 पैसे ही पहुंचते थे। वहीं, भाजपा सरकार में किसान सम्मान निधि, पेंशन, पीएम आवास की रकम या अन्य किसी प्रकार की सहायता राशि मिलती है तो पूरी रकम सिर्फ एक क्लिक पर सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह द्वारा स्थापित हुई प्रदेश की भयमुक्त, दंगा मुक्त, अपराध मुक्त सरकार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वही सुशासन देने का काम हम कर रहे हैं। हमारा किसी से विरोध नहीं है। हम सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम करते हैं। अतरौली में पुन: जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार फिर से बना दो। प्रचंड बहुमत की सरकार होती है तो बड़े-बड़े फैसले लेकर काम आसानी से किए जाते हैं। सपा, बसपा की सरकारों में वीआईपी जिलों में ही काम होते थे। वहीं भरपूर बिजली मिलती थी। लेकिन भाजपा की सरकार में सभी 75 जिले वीआईपी हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

21 बार लिया बाबूजी का नाम, लोगों से वोट की अपील

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन में करीब 21 बार स्व. कल्याण सिंह का नाम लेकर भाजपा प्रत्याशी पवन वर्मा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अतरौली को बाबूजी की जन्मस्थली होने के चलते हम सभी तीर्थ स्थल मानते हैं। कहा कि अतरौली की सीट बाबूजी के नाम से जुड़ी है। 11 मई को यदि कोई कमी हो गई तो विरोधी पार्टी के लोग प्रदेशभर में ढिंढोरा पीटेंगे। पूरे प्रदेश में अधिकतर निकायों पर भाजपा जीत रही है. कई जगहों पर तो भाजपा बाबूजी के नाम पर जीत रही है।



इसीलिए कोई कमी मत होने देना, जिससे अतरौली का नाम खराब हो। बाबूजी के सरजमीं पर लोगों से वोट की अपील करने का मौका मिला, ये सौभाग्य की बात है। बाबूजी नगर पालिका में कमल खिलाकर गए थे। बाबूजी के बाद यह पहला चुनाव है, कमल खिलता रहना चाहिए। वोट कर्ज के रूप में मांगने आया हूं, जीतने के बाद नगर पालिका जो भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगी उसे पूरा करेंगे और विकास के रूप में कर्ज ब्याज सहित उतारेंगे। बुजुर्गों से अनुरोध है कि जामवंत की भूमिका में आकर जो युवाओं को समझाकर भाजपा को जिताएं। 

मंच से बाबूजी को याद करते हुए भावुक हो गए राजू भैय्या
संबोधन के दौरान कल्याण सिंह को याद करते हुए एटा सांसद राजवीर सिंह मंच पर रो पड़े। उनके आंसू निकलते देख डिप्टी सीएम भी भावुक हो गए। राजवीर सिंह ने कहा कि यदि किसी की कोई नाराजगी है तो ये वक्त नाराजगी का नहीं परीक्षा की घड़ी है, एकजुट होकर चुनाव जीत लो। बाबूजी की तरह हम सब लोग भाजपा के झंडे को उठाकर बाबूजी की विरासत को आगे बढ़ाते रहेंगे। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन राहुल शर्मा ने किया। 

यहीं से करते थे कल्याण सिंह चुनावी अभियान की शुरूआत
नगर पालिका कार्यालय के निकट सब्जी मंडी चौराहे पर ही सभा करके पूर्व सीएम कल्याण सिंह अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करते थे। हालांकि बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री बन जाने के बाद उनकी सभाओं में अधिक भीड़ उमड़ने लगी तो केएमवी में सभाएं होने लगीं। इस चुनाव में भाजपा ने भी उसी पुरानी जगह जनसभा के लिए चयनित की। 

ये रहे मौजूद 
पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, शिवनारायण शर्मा, सुरेंद्र पालीवाल, मनोज प्रमुख, अंशू अग्रवाल, रामअवतार शर्मा, भरत राजपूत, ठाकुरदास शर्मा, भगवान सहाय शर्मा, विनीत वार्ष्णेय, सुनीत वार्ष्णेय, धनंजय वर्मा, मो. रहीस खां, जितेंद्रपाल चावला, सतेंद्र कसेरे, दिनेश जौहरी, नीटू बंसल, अरुण शर्मा, संतोष गुप्ता, राजकुमार, ओमप्रकाश लोधी, कपिल गुप्ता, विनीत वार्ष्णेय, सचिन जैन, उदयपाल लोधी, हरी सिंह नेताजी, प्रसादी लाल रावल, नवल सिंह सूर्यवंशी, साहब सिंह डीलर, रुद्रप्रताप सिंह, भूपाल सिंह बघेल, गेंदालाल वर्मा, दीपक लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें