फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डिप्टी सीएम ने किया 78 करोड़ के 37 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने विकास कार्यो की 37 शिला पट्टीकाओं का शिलान्यास किया। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 78 करोड़ रुपये से होने वाले 37 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को सौगात दी। इनमें 4 पुल और 33 सड़कें शामिल हैं। नुमाइश मैदान स्थित सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अफसरों को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य समय से पूरा न होने पर इसकी लागत बढ़ेगी और इसका भार जनता को वहन करना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

52.50 करोड़ रुपये की इन सड़कों व पुलों का लोकार्पण
- छर्रा-पालीमुकीमपुर और बिजौली मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण
- इगलास-गोंडा किमी 11 से कैमथल नगला देव मार्ग से विजयगढ़ मार्ग
- सोफा नगला में मढ़ी से नगला सारस्वत मार्ग का नवनिर्माण
- गाजियाबाद रेल लाइन पर बाबा आश्रम समपार फाटक पर सेतु निर्माण
- करवन नदी पर पुल का निर्माण
15.31 करोड़ की इन सड़कों व पुलों का शिलान्यास
- बोनई मार्ग से नगला कलवा संपर्क मार्ग
- नगला मछरिया संपर्क मार्ग
- दादों जिरौली आलमपुर मार्ग
- नवाबपुर पेंदरा मार्ग से नगला नागर मार्ग
- बोनाई मार्ग
- शाहजहांबाद संपर्क मार्ग से नगला रति मार्ग
- रम नगला संपर्क मार्ग से नगला रति मार्ग
- रम नगला संपर्क मार्ग
- हाथरस इगलास मार्ग से सासनी इगलास मार्ग से फूलपुर मार्ग
- कासगंज अतरौली कनौवी संपर्क मार्ग से नगला हंसी मार्ग
- ऊतरा मार्ग से नगला गुलाबी
- सासनी विजयगढ़ मार्ग से बिराई संपर्क मार्ग
- रजमऊ संपर्क मार्ग से नगला टाल संपर्क मार्ग
- ऊतरा मार्ग से नगला दिलालपुर
- नाले के नगला से आश्रम का नगला होते हुए नगला बरी बघियार मार्ग
- सासनी अकराबाद मार्ग से बरी होते हुये बघियार मार्ग से घेर का नगला मार्ग
- सासनी विजयगढ़ मार्ग से थिरामई संपर्क मार्ग
- पनेठी गंगीरी मार्ग के किमी 17 से नगला चामड़ पट्टी संपर्क मार्ग
- करहेला दभा मार्ग से दभी संपर्क मार्ग
- नरौना बरला मार्ग नगला खारी से नगला गुलजार संपर्क मार्ग
- नानऊ दादों मार्ग के किमी 12 से नगला सामंती संपर्क मार्ग
- गाजीपुर बरला मार्ग से टिकरी संपर्क मार्ग
- भनऊ संपर्क मार्ग के किमी 2 के बायीं ओर से भनऊ खुर्द संपर्क मार्ग
- गोंडा-गोरई-बेसवाँ मार्ग के किमी 7 के दायीं ओर से भोला नगला संपर्क मार्ग
- मुड़िया मार्ग से भूरिया गढ़ी संपर्क मार्ग
जन प्रतिनिधियों व अफसरों ने किया स्वागत
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकाप्टर से उतरते ही सांसद सतीश गौतम, विधायक बरौली ठा. दलवीर सिंह, खैर विधायक अनूप प्रधान, छर्रा विधायक रवींद्र पाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, महानगर महामंत्री मानव महाजन सहित जिलाधिकारी, एसएसपी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य अभियंता लोनिवि आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें