फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली और बरौली में जनसंपर्क करेंगे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा शुक्रवार को अलीगढ़ में होंगे। वे सुबह 10:30 बजे हेलिकॉप्टर के जरिये तालानगरी पहुंचेंगे और शाम तीन बजे लखनऊ के लिए वापसी करेंगे। उप मुख्यमंत्री करीब साढ़े चार घंटे तक अतरौली व बरौली विधान सभा क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क अभियान में भाग लेंगे।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सुबह 09:10 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिये रामघाट रोड, ताला नगरी स्थित सेंट फिदेलिस स्कूल के बराबर मैदान में सुबह 10:30 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से अतरौली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पाली रोड पर सुबह 11 बजे से 11:45 बजे तक प्रभावी मतदाता बैठक में भाग लेंगे। अतरौली के गांव गनियावली में घर-घर जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। उप मुख्यमंत्री 12:45 बजे बरौली विधान सभा क्षेत्र के छेरत स्थित प्रिंस पैलेस छेरत, अनूपशहर रोड पर मतदाता प्रभावी बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे घर-घर जनसंपर्क अभियान भाग लेंगे। दोपहर 02:55 बजे तालानगरी स्थित हेलीपैड से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें