फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर उपचुनाव: नहीं आ पाए डिप्टी सीएम, मोबाइल पर किया संबोधित, मां ने बेटे के लिए झोली फैलाकर मांगे वोट

Wed, 13 Nov 2024 08:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुरेंद्र दिलेर की मां रजनी दिलेर ने झोली फैलाकर लोगों से वोट मांगे और कहा कि भारी मतों से सुरेंद्र दिलेर की जीत ही पूर्व सांसद एवं सुरेंद्र के पिता राजवीर दिलेर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का मोबाइल पर संबोधन कराते कोल विधायक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के खैर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के समर्थन में जरारा गांव में 13 नवंबर को प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के न पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है। पूर्व की सरकारों में अपराधी खुलेआम घूमते थे, लेकिन अब अपराधी प्रदेश से बाहर हैं या जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

 
श्री लाला राम मैमोरियल महाविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से देश और प्रदेश में जमकर विकास हो रहा है। चारों ओर हाईवे बन चुके हैं। उद्योग-धंधे दौड़ने लगे हैं। गरीबों के लिए आवास और राशन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि सुरेंद्र का परिवार तीन पीढि़यों से समाज की सेवा कर रहा है। हमारी जिम्मेदारी है कि उपचुनाव में भारी मतों से जिताकर सुरेंद्र दिलेर को सेवा करने का मौका दें। 

सम्मेलन को पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, हाथरस की जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा, ठा. रघुराज सिंह, शिक्षक नेता पवन शर्मा, रामसखी कठेरिया ने भी संबोधित किया। संचालन संजय शर्मा राजा भैया ने किया। सांसद सतीश गौतम, विधायक राजेश चौधरी, एमएलसी मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन

रजनी दिलेर ने झोली फैलाकर मांगे वोट

सुरेंद्र दिलेर की मां रजनी दिलेर ने झोली फैलाकर लोगों से वोट मांगे और कहा कि भारी मतों से सुरेंद्र दिलेर की जीत ही पूर्व सांसद एवं सुरेंद्र के पिता राजवीर दिलेर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

धुंध के चलते नहीं आए उपमुख्यमंत्री, मोबाइल पर किया संबोधित 
जरारा गांव में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करना था, लेकिन सुबह से दोपहर तक धुंध छाने के कारण उनका जरारा पहुंचने का कार्यक्रम निरस्त हो गया। बाद में कोल विधायक अनिल पाराशर को फोन करके उन्होंने मोबाइल से ही कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था, विकास कार्य और जनउपयोगी योजनाओं का हवाला देते हुए भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर को भारी मतों से जिताने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें