फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज अलीगढ़ आएंगे। वह सुबह 10 बजे राजकीय वायुयान से धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद किशन जी मैरिज होम, इगलास जाएंगे। वहां पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दोपहर सवा बारह बजे मथुरा रोड स्थित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ सिंघारपुर में मां शारदा अध्ययन कक्ष, ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण करने के बाद विद्या भारती के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे से संयुक्त शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, रजिस्ट्रार राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय एवं मंडल भर के जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर दो बजे सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के वार्षिक समारोह में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा का अनावरण एवं एटीएल का उद्घाटन करने के उपरांत धनीपुर मिनी एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। उप मुख्यमंत्री के आगमन पर व्यवस्थाओं के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी मजिस्ट्रेटों को हिदायत दी गई है कि वे नियत स्थल पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें