फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा की घटनाओं पर रही उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की नजर, अधिकारियों से लेते रहे ताजा अपडेट

Wed, 27 Feb 2019 09:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकारी दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की नजर सीमा पर चल रही घटनाओं पर रही। इस बारे में वह अधिकारियों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। 

विज्ञापन

बुधवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा स्कूलों का निरीक्षण एवं अन्य कार्य संपन्न कर धनीपुर स्थित हवाई पट्टी पर पहुंचे तो सबसे पहले वहां मौजूद अधिकारियों एवं नेताओं से ताजा अपडेट लिया। उपमुख्यमंत्री को विदा करने शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, शहर विधायक संजीव राजा, छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह, योगेंद्र सिंह लालू, राहुल शर्मा आदि मौजूद थे। 

भाजपा नेताओं एवं अधिकारियों की भी नजर सीमा से लेकर दिल्ली तक की हलचल पर रही। शीर्ष नेताओं की बैठक से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं ताजा अपडेट के बारे में विभिन्न स्रोतों से जानकारी लेने में व्यस्त रहे। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर भारत के कुछ हवाई अड्डों से विमानों की एहतियात के तौर पर आवाजाही रोक दी गई है। यह भी बताया गया कि अपना मिग 21 क्रैश हो गया है और पायलट लापता है। दिल्ली में बैठक चल रही है। बातचीत के बाद उपमुख्यमंत्री विमान में बैठकर आगरा चले गए। 
विज्ञापन


नेताओं को सरकारी दौरे से रखा दूर 
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत करने सांसद, भाजपा के कई नेता एवं जिले के तमाम विधायक पहुंचे थे। उन्होंने अपने आगमन को सरकारी दौरा बताकर तमाम नेताओं एवं जन प्रतिनिधियों को वापस भेज दिया। हालांकि चलते-चलते उन्होंने कई नेताओं से बातचीत भी की। अधिकारियों को भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपनी च्वाइस पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने जाएंगे। शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह उनके साथ रहे। स्वागत करने पहुंचने वाले लोगों में सांसद सतीश गौतम, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, दलवीर सिंह, रवेंद्रपाल सिंह, राजवीर दिलेर, अनूप प्रधान, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, श्यौराज सिंह, देवराज सिंह, संदीप चाणक्य, योगेंद्र सिंह लालू, अमित चौधरी आदि शामिल थे।   

नहीं पहुंचे एसएसपी तो जताई नाराजगी
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का स्वागत करने हवाई पट्टी पर एसएसपी नहीं पहुंचे थे। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से पूछा। बताया कि किसी व्यस्तता के चलते नहीं आ पाए हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई तो एसएसपी टीकाराम स्कूल में पहुंचे। नगर निगम के अधिकारियों को साफ-सफाई से संबंधित हिदायत दी। बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के साथ उनके पौत्र विजय कुमार सिंह भी गए थे। विजय सिंह को देखकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी युवा दिख रहे हैं। बरौली विधायक ने जब पौत्र से परिचय कराया तो उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसको नेता बनाना है। 

राजू भैया के घर से आया खाना
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के लिए एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के घर से खाना आया। स्कूलों का निरीक्षण एवं अतरौली में पालीटेक्निक का शिलान्यास करने के बाद उपमुख्यमंत्री हवाई पट्टी पहुंचे। वहीं, पर राजू भैया के घर से खाना आया। उन्होंने खाना अपने हवाई जहाज में रखवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें