फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 सैनिकों की शहादत के बदले 400 को मारकर लिया बदलाः उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Wed, 27 Feb 2019 12:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
UP Deputy cm dinesh sharma
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बुधवार को अलीगढ़ के टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हो रही बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने का दावा किया। पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों का एयर फोर्स द्वारा पाकिस्तान में घुस कर बदला लेने को सराहनीय कार्य बताते हुए जांबाज सेनिकों सलाम किया। देश की कमान सुरक्षित हाथों में बताते हुए कहा कि देश का चौकीदार 24 घंटे चौकीदारी करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दोबारा गलती की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। 

विज्ञापन


दिनेश शर्मा बुधवार सुबह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा धनीपुर हवाई पट्टी पहुंचे और वहां से सीधे टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नोरंगीलाल इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में होने वाली नकल पर अंकुश लग गया है, अब सरकार जिन स्कूलों में सही से शिक्षण कार्य नहीं होता उनके बारे में जानकारी जुटाकर उन स्कूलों की मान्यता खत्म करने का कार्य करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों का हमारे एयर फोर्स के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के अड्डे खत्म कर जो बदल लिया है, वह सराहनीय कार्य है। मैं इस कार्य के लिए देश के सेनिकों सलाम करता हूं। आज देश सुरक्षित हाथों में है देश का चौकीदार 24 घंटे जाग कर अपने कार्य को बखूबी निभा रहा है। आज 40 सैनिकों की शहादत के बदले 400 को मारकर बदला लिया गया है, अगर पाकिस्तान ने फिर कोई गलती की तो उसको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें