फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदार गेट पर फिर पुलिस से विवाद..चौकी पर हंगामा

Tue, 21 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मदार गेट पर देवीजागरण काो लेकर विवाद - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
मदार गेट चौराहे के पास रविवार रात हुए प्रकरण के बाद सोमवार शाम एक नए विवाद पर हंगामा खड़ा हो गया। हालांकि हंगामा कुछ देर में ही शांत हो गया। मगर कुछ युवा भाजपाइयों ने मदार गेट चौकी पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिस अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा नोकझोंक की। बाद में एडीएम सिटी व कुछ बुजुर्ग नेताओं के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

वाकया इस तरह हुआ कि कैराना प्रकरण को लेकर माहेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज में पहले से ही एक हिंदू पंचायत शाम साढ़े चार बजे से प्रस्तावित थी। इस पंचायत में शामिल होने के लिए भाजपा युवा मोर्चा महानगर पदाधिकारी विनय वार्ष्णेय बाबरी मंडी से आ रहे थे। चूंकि विनय वार्ष्णेय रात को अचल रोड पर हुए प्रकरण के मुकदमे में नामजद आरोपी हैं। इसलिए उन्हें देखते ही मदार गेट चौकी पर मौजूद सीओ तृतीय ने उन्हें रोक लिया और रात के प्रकरण पर बातचीत करते हुए उनका नाम पता पूछने लगे। इस बात पर विनय ने ऐतराज जताया और वहां से सीधे पंचायत स्थल पहुंचे। पंचायत में कैराना प्रकरण पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। तभी वहां विनय ने अपना प्रकरण रखा और बेवजह नाम पता पूछने पर ऐतराज जताया।
बस इसी बात पर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा आदि एकत्रित होकर चौकी पहुंच गए। जहां इस पूछताछ पर ऐतराज जताया। इसे लेकर वहां क्षणिक हंगामा भी हुआ। मगर एडीएम सिटी ने मामला शांत करा दिया। बाद में मुकदमे की बात भी उठी। मगर सभी लोगों को समझाकर  भेज दिया गया। इसके बाद सभी लोग एकत्रित होकर सत्यप्रकाश नवमान के घर गए। इस मौके पर संजीव राजा, सत्यप्रकाश नवमान, अशोक चौधरी, संजय गोयल, मंधू आंधीवाल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें