फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mid-day meal: ऑडिट को पत्रावलियां नहीं दे रहा विभाग, एटा में गड़बड़ी के बाद अलीगढ़ में उठने लगे सवाल

Thu, 27 Mar 2025 03:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लेखा परीक्षा विभाग की टीम ने एटा के जैथरा में 136 और सकीट के 85 परिषदीय स्कूलों का ऑडिट किया था। यहां समिति के द्वारा बिल-वाउचर नहीं उपलब्ध कराया गया है। इन पर करीब 1.27 करोड़ रुपये का गबन का मामला सामने आया।
विज्ञापन
मिड डे मील - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में गड़बड़ी सामने आने के बाद अलीगढ़ में सवाल उठने लगे हैं। लेकिन यहां ऑडिट के लिए विभाग के द्वारा पत्रावलियां नहीं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। 

विज्ञापन


एमडीएम के लिए राशन कोटे की दुकान से आता है। जबकि कन्वर्जन कॉस्ट विभाग उपलब्ध कराता है। प्राइमरी में प्रति बच्चे पर 6.19 और जूनियर में 9.29 रुपया कन्वर्जन कॉस्ट दिया जाता है। यह धनराशि मसाला, तेल आदि पर खर्च होता है। 

लेखा परीक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विकास खंडेलवाल ने बताया कि विभाग की टीम ने एटा के जैथरा में 136 और सकीट के 85 परिषदीय स्कूलों का ऑडिट किया था। यहां समिति के द्वारा बिल-वाउचर नहीं उपलब्ध कराया गया है। इन पर करीब 1.27 करोड़ रुपये का गबन का मामला सामने आया है। टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग को नोटिस जारी किया है। एमडीएम के जिला समन्वयक अंकित चौहान ने बताया कि सभी स्कूलों और बीईओ को नोटिस जारी किया गया है। उनसे जल्द आपत्तियों का जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें