फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मेयर की हार्डवेयर फैक्टरी में लगी आग, कर्मचारियों में मची भगदड़, लाखों का नुकसान

Thu, 27 Mar 2025 02:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल की फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने से गत्ता, हार्डवेयर की पैकिंग जल गई है। आग प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है।
विज्ञापन
आग को बुझाने पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के बन्ना देवी थाना क्षेत्र के बरौला बाईपास पर मेयर की हार्डवेयर फैक्टरी में आग लग गई। शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से कई लाख का नुकसान हुआ है। आग को अग्निशमन कर्मियों ने बुझाया।

विज्ञापन


मेयर प्रशांत सिंघल की बरौला यूनिट में 26 मार्च को कर्मचारी काम में व्यस्त थे, तभी पैकेजिंग इकाई में गत्ते में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। खबर पर थाना पुलिस व दमकल सहित फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए। 

करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। आग में गत्ता, हार्डवेयर की पैकिंग जलना बताया जा रहा है। कई लाख का नुकसान बताया गया है। सीएफओ अरविंद कुमार के अनुसार आग प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें