फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर

Wed, 28 Sep 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
Dengue son's death, father in critical condition - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
जिले में डेंगू, मलेरिया आदि बुखार धीरे-धीरे खतरनाक हद तक पैर पसार गए हैं।  शहर के पाश इलाके माने जाने वाले मैरिस रोड पर रहने वाले एक परिवार में डेंगू से बेटे की मौत हो गई, जबकि उसके पिता की हालत गंभीर है। पिता को पहले जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर मंगलवार की रात से डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से अतरौली के दाऊदगढ़ी से लगातार मौतें होने की सूचना के कई दिनों बाद स्वास्थ्य विभाग की तंद्रा टूटी और मलेरिया विभाग की टीम वहां और अन्य गांवों में पहुंची। कई जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है। मलेरिया विभाग की टीम ने ग्रामीण इलाके के साथ-साथ शहर के आउटर और भीतरी इलाकों में सघन तरीके से डेंगू के लार्वा की तलाश की।

मैरिस रोड पर हबीब मंजिल में रहने वाले सुनील (30) पुत्र जगदीश सफाई आदि का काम करते हैं। कई दिनों से सुनील को बुखार था, जिसके चलते रविवार को उसे दीनदयाल संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसके कुछ टेस्ट किए गए और दवा दे दी गई। अभी टेस्ट आदि की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा था कि मंगलवार को सुनील की हालत अचानक बेहद खराब हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर सुनील के पिता जगदीश की भी डेंगू के चलते गंभीर स्थिति है। मंगलवार को वह मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में भर्ती थे, लेकिन इसी दौरान परिवार वालों को पता चला कि वहां मंगलवार की रात से डॉक्टर हड़ताल पर जाने वाले हैं तो जगदीश को विष्णुपुरी स्थित निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया।

 एएमयू बीटेक छात्र शाबिर हुसैन की डेंगू से मौत के बाद कैंपस में खलबली मच गई है। तीन छात्रों को बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें डेंगू है या नहीं। फिलहाल वार्ड में डेंगू, मलेरिया एवं बुखार से पीड़ित करीब 11 छात्र भर्ती हैं। एएमयू छात्रों की देखभाल के लिए अलग से एक डॉक्टर एवं नर्स तैनात कर दिया गया है। 

एएमयू के सर जियाउद्दीन हॉल के बीएससी छात्र जीशान, एसएस साउथ के बीए छात्र एमडी मिकाई एवं बरौला बाईपास के रहने वाले केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र संजीव कुमार को बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त करीब 11 एएमयू छात्र वार्ड में भर्ती हैं। पहले से भर्ती कुछ छात्रों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।  डॉक्टरों का कहना है कि एएमयू छात्रों के आने-जाने का सिलसिला जारी है।
 
मंगलवार को गांव दाउदगढ़ी पहुंची स्वास्थ्य टीम के अगुवा मलेरिया निरीक्षक को घरों एवं नालियों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिला है।  पूरे गांव में नालियों और जलभराव वाली जगहों पर दवा का छिड़काव कराया गया। बीमारों को दवा का वितरण एवं स्लाइड बनाई गईं। दाऊदगढ़ी में करीब पंद्रह दिन से ढाई सौ लोग बुखार से पीड़ित हैं। छह लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ‘अमर उजाला’ में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद जगा।

मंगलवार को मलेरिया इंस्पेक्टर जितेंद्र वार्ष्णेय, सुपरवाइजर अख्तर जमाल, एफओ प्रदीप कुमार को घरों और नालियों में कई जगह डेंगू मच्छर का लार्वा मिला। एसडीएम ललित कुमार, एसएचसी अधीक्षक डा. कुलदीप राजपुरी भी टीम सहित गांव पहुंचे। मरीजों के ड्रिप लगाई गई। पोखर में बेहद गंदगी देख एसडीएम ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान को आदेश दिया कि तत्काल पंप लगाकर पोखर का पानी निलवाकर सफाई कराएं। गांव में डीटीटी का छिड़काव का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें