फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचा डेंगू का मरीज, निजी अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में आए अचानक बदलाव से बुखार, गले के संक्रमण, नाक से पानी आना, टायफायड, वायरल आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। केवल जिला अस्पताल और डीडी अस्पताल में ही नहीं बल्कि निजी क्लीनिकों पर भी मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल में एक डेंगू का मरीज भी पहुंचा, जिसे बाद में कैलाश हास्पिटल ले जाया गया। इसके साथ ही डाक्टरों की सलाह है कि इस बदलते मौसम में खास तौर से बच्चों और वृद्धों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गत दिनों निजी वार्ड संख्या चार में श्रीधर आर्य नाम के व्यक्ति को डेंगू होने पर भर्ती कराया गया। बाद में परिजन इनको कैलाश हास्पिटल ले गए। इसके अलावा मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन कहते हैं कि अस्पताल में प्रतिदिन 1800 से लेकर 2 हजार मरीज तक आते हैं। इस समय आधे से ज्यादा मरीज वायरल, गले के संक्रमण के आ रहे हैं। बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि इस समय मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।
‘बच्चे ही नहीं बल्कि वृद्धों को भी बदलते मौसम में ध्यान देने की जरूरत है। हमारे यहां पर जीरियाटिक वार्ड है। जिसको वृद्धों की जरूरत को देखते हुए ही तैयार किया गया है। यह उनके लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में वायरल, बुखार, आदि के मामले बढ़े हैं’
विज्ञापन

- डॉ. याचना शर्मा, सीएमएस, डीडी अस्पताल
‘बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए वह मौसम के बदलते मौसम की चपेट में आकर आसनी से बीमार हो जाते हैं। इसलिए उनके खानपान, हाईजीन से लेकर लालन पालन का खास ध्यान रखने की जरूरत है’
विज्ञापन

- डॉ. विकास मल्होत्रा, बाल रोग विशेषज्ञ
यह बरतें सावधानी
- कूलर, पंखे, एसी आदि का प्रयोग बंद कर दें
- मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए मच्चर रोधी छिड़काव करें
- ताजा खाने को प्राथमिकता दें, बासी रखे हुए खाने से बचें
- हल्के गुनगुने पानी से स्नान करें, स्वच्छता का ध्यान रखें
- सुबह शाम हल्के गर्म कपड़े भी पहनें, सीधी हवा से बचें
- प्रतिदिन स्नान करें और उसके बाद साफ कपड़े पहनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें