फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1100 से अधिक लोग अब तक आ चुके हैं डेंगू की चपेट में

विज्ञापन
जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डेंगू दिनो-दिन भयावह रूप धारण करता जा रहा है। जेएन मेडिकल कॉलेज में ही इस सीजन में डेंगू के 1100 से अधिक पॉजीटिव केस सामने आ चुके हैं। डेंगू की मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर बुखार पीड़ित लोग भी भयभीत है। मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक प्रो. हॉरिस खान ने बताया कि एलाइजा टेस्ट में अब तक 1100 से अधिक डेंगू के पॉजीटिव केस सामने आ चुके हैं। इसकी वजह से बुखार पीड़ित लोग भी अज्ञात भय से ग्रसित है। अस्पताल भरे पड़े हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर एवं इमरजेंसी के सीएमओ डॉ. जैदी का कहना है कि इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों में करीब 50 प्रतिशत बुखार पीड़ित है। संदेश होने पर एलाइजा टेस्ट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें