फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमा डेंगू का कहर, तीन और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को डेंगू बुखार से तीन और लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कांग्रेस नेता की पत्नी, इगलास के रिटायर्ड प्रधानाचार्य और सीतापुर गांव युवक है।
विज्ञापन

थाना बन्ना देवी के मोहल्ला मेलरोज बाईपास पर रहने वाले सीपी गौतम कांग्रेस सेवादल के नेता हैं। उनकी पत्नी पुष्पा गौतम (48 वर्ष) पिछले कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थीं। इलाज जेएन मेडिकल कालेज में चल रहा था। रविवार सुबह पुष्पा गौतम ने दम तोड़ दिया। जटवार गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर प्रसाद शर्मा (70) की डेंगू से मौत हो गई।
डेंगू होने पर उनका इलाज यहां निजी अस्पताल में चल रहा था। इगलास क्षेत्र के सीतापुर गांव के 20 वर्षीय पवन पुत्र धनीराम की मौत रविवार को आगरा के एक निजी अस्पताल में हो गई। जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। 700 से अधिक लोगों में डेंगू बुखार की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें