इस दौरान शुक्रवार को हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में छात्राओं ने शनिवार को प्रॉक्टोरियल टीम को राखी भेंटकर उन्हें उनकी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का अहसास दिलाया। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने कहा कि विधि के विद्यार्थियों ने शुल्क वृद्धि सहित अन्य मुद्दाें पर ब्लैक कोट मार्च निकाले जाने की पुष्टि की है।
उधर, एएमयू में चल रहे आंदोलन के समर्थन में वीमेंस कॉलेज की छात्राएं भी आ गई हैं। यहां की छात्राएं रविवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर पर एकत्र होंगी और नारेबाजी करते हुए बाब-ए-सैयद पर पहुंचेंगी, जहां धरना-प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का समर्थन करेंगी।
ये हैं मांगें
- सभी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सुलभ बने।
-शुल्क वृद्धि वापस ली जाए, छात्रसंघ की बहाली हो।
-रोकी गई अंकतालिकाएं तुरंत जारी की जाएं।
-आंदोलन में शामिल छात्रों का निलंबन वापस लिया जाएं।
-शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएं
-आंदोलन कर रहे छात्रों के विरुद्ध कोई प्रतिकूल कार्रवाई न की जाए।
-यूनिवर्सिटी की प्रॉक्टोरियल टीम के खिलाफ कार्रवाई की जाए।