तहसील क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति भंग होने से बामोती, कीरतपुर, चांजोर के ग्रामीणों ने खैर बिजली घर पर बृहस्पतिवार की शाम प्रदर्शन करते हुुए नाराजगी जताई। बिजली आपूर्ति में दो दिन में सुधार का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
गांव कीरतपुर निवासी कालू पंडित,सनोज चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान बिजली घर पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने कहा कि गांव में केवल दो से तीन घंटे ही बिजली आ रही है। किसानों की फसलें भी चौपट हो गई हैं। बिजलीघर पर तैनात जेई से लगभग एक सप्ताह से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संवाद