फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया ऋषि के फार्म हाउस पर दीवार को ढहाया

विज्ञापन
शराब माफिया ऋषि शर्मा के जवां स्थित फार्म हाउस ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शराब माफिया भाजपा नेता ऋषि शर्मा के जवां के सिकंदरपुर मार्ग पर बने फार्म हाउस की दीवार पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। चकरोड पर कब्जा करके इसकी एक दीवार को बनाया गया था। प्रशासन ने इस दीवार को ढहा दिया है। एसडीएम कोल रंजीत सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। लाखों रुपये कीमत की जमीन से अवैध कब्जा खाली कराया गया। बता दें कि ऋ षि शर्मा की करोड़ों रुपये की संपत्ति में इस फार्म हाउस को भी चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि जवां के सिकंदरपुर मार्ग पर गाटा संख्या 517 की दो बीघा जमीन शराब माफिया ऋषि शर्मा ने अपनी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख पत्नी रेनू शर्मा सहित कई अन्य के नाम दर्ज करा रखी है। इस दो बीघा जमीन के आगे के हिस्से में होटल गार्डन गैलेरिया व पीछे के हिस्से में फार्म हाउस बना है। माफिया ने फार्म हाउस की एक दीवार को चकरोड पर कब्जा करके बनाया था। एसडीएम के मुताबिक माफिया ने ढाई मीटर चौड़े व 40 मीटर लंबे सरकारी मार्ग पर अवैध कब्जा किया था। पुलिस बल व राजस्व टीम के साथ फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाकर दीवार को गिराया गया है।
कस्बा जवां में इसके भाई टिंकू शर्मा ने जबरन पंचायत की जगह पर कब्जा कर अपना खोखा जमा रखा था, उसको भी हटवा दिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक मकरध्वज सिंह, लेखपाल प्रवीन शर्मा, संजय शर्मा, पंकज मित्तल व क्षेत्रीय लेखपाल मो. शरीफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें