मुख्य अभियंता अरविंद नायर को ज्ञापन देते हुए प्रांतीय महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्व
- फोटो : samvad
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने नवागत मुख्य अभियंता (विद्युत) अरविंद नायर से मुलाकात कर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। प्रांतीय महामंत्री व महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
सतीश माहेश्वरी ने कहा कि अलीगढ़ में प्रशंसा पाने की होड़ में सबसे अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिसके कारण आज यहां उपभोक्ता सबसे ज्यादा परेशान है। उन्होंने मांग की कि प्रीपेड मीटरों को अविलंब पोस्टपेड में परिवर्तित किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमंतराम गांधी, वरिष्ठ मंत्री विकास शर्मा, घनश्याम दास जैन, दीपक अग्रवाल कोरल, संयोग मित्तल, दाऊदयाल गुप्ता और नवीन राठी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो