फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीएम से की सड़कों को ऊंचा करने की मांग

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते विधायक ठाकुर जयवीर सिंह, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, व - फोटो : Self
विज्ञापन
कोल तहसील परिसर की सड़कों को जीटी रोड से ऊंचा उठाकर सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंची है। इस संबंध में विधायक ठा. जयवीर सिंह, ठा. रवेंद्र पाल सिंह और एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले।
विज्ञापन


विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने पत्र सौंपकर सीएम को बताया कि वर्तमान में तहसील परिसर की सड़कें जीटी रोड की तुलना में काफी नीची हो चुकी हैं, जबकि जीटी रोड अधिक ऊंचाई पर निर्मित है। इस तकनीकी अंतर के कारण समस्याएं सामने आ रही हैं। वर्षा के समय गंदे नाले के ओवरफ्लो हो जाने के कारण तहसील परिसर में भारी जलभराव हो जाता है। इस कारण तहसील परिसर में आने वाले वादकारियों, वकीलों और आम नागरिकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इस समस्या के स्थायी और ठोस समाधान के लिए विधायक ने मांग की है कि तहसील परिसर की समस्त सड़कों को जीटी रोड के स्तर से उचित ऊंचाई तक उठाया जाए। इसके बाद वहां मजबूत सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश या नाले के ओवरफ्लो होने पर भी परिसर में पानी न रुके और लोगों का आवागमन सुगम बना रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें