फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन कराने की मांग

विज्ञापन
ईओ को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे में साप्ताहिक बंदी के नियमों का पालन न होने से व्यापारियों में असंतोष है। बृहस्पतिवार को बंदी के दिन भी अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे हैं, जिससे नियमों की अनदेखी हो रही है। बंदी का सख्ती से पालन कराने के लिए सोमवार को व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह पम्मी राना के नेतृत्व में व्यापारी अधिशासी अधिकारी रेनू यादव से मिले। व्यापारियों ने बताया कि निर्धारित बंदी के बावजूद कई दुकानदार मनमानी कर रहे हैं, जिससे अन्य दुकानदारों पर भी दबाव बनता है। साथ ही कस्बे और मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या भी गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। प्रशासन से साप्ताहिक बंदी का सख्ती से पालन कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। इश दौरान मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू शर्मा, चेतन राना, मुकेश कश्यप, हरीश माहेश्वरी, प्रिंस चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें