फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घोड़े की लात से नहीं, मारपीट में हुई थी नौशाद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने भाइयों के बीच हुए विवाद में एक की मौत के मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों ने युवक की मौत की वजह घोड़े की लात लगना बताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो गई। युवक की मौत मारपीट से हुई थी।
विज्ञापन

एटा जिले के जलेसर निवासी नौशाद और रियासत इगलास क्षेत्र की रोशन एन्क्लेव कॉलोनी में रह रहे थे। दो दिन पहले खाना खाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। घटना के बाद नौशाद की मौत हो गई थी। प्रारंभ में परिजनों ने मौत का कारण घोड़े की लात लगना बताया, जिसके आधार पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में पुलिस जांच में सच्चाई सामने आई कि दोनों भाइयों के बीच मारपीट के दौरान ही नौशाद की मौत हुई थी। प्रकरण में एसआई गंगाराम गंगवार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने घटना स्वीकार कर ली। कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी रियासत को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें