अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गैर शिक्षण कर्मचारियों ने अस्थायी और तदर्थ साथियों के नियमितीकरण की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में तकनीकी स्टाफ एसोसिएशन क्लब में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। कर्मचारियों ने विशेष कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।
अध्यक्षता संयुक्त कार्रवाई समिति के संयोजक रेहान अहमद ने की। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण में देरी से गहरा असंतोष है। निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्राचार और ज्ञापन के माध्यम से मांग भेजी जाएगी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि ठोस निर्णय न होने पर वे आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे।