इंडो-यूक्रेन मेडिकल स्टूडेंट गार्जियन एसोसिएशन का दर्द फिर छलक उठा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो, तभी वापसी सार्थक होगी। एसोसिएशन ने यूक्रेन दूतावास पीएमओ, विदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय, मुख्यमंत्री को शुक्रवार को ई-मेल व ट्वीट किया है।
एसोसिएशन के संयोजक पंकज धीरज ने कहा कि भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में अध्ययनरत मेडिकल विद्यार्थियों को एडवाइजरी जारी करके कहा है कि इस विषम परिस्थिति में वह भारत वापस जा सकते हैं। यूनिवर्सिटी में ऑफ लाइन कक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में भारतीय विद्यार्थियों के वापस आने पर उनकी पढ़ाई का नुकसान होगा। एसोसिएशन ने मेडिकल कक्षाओं को ऑनलाइन कराए जाने और विशेष विमानों से भारतीय विद्यार्थियों को वापस लाने की मांग की है। एसोसिएशन के रामा शिरोमणि, डॉ. विश्वामित्र आर्य, टीपी सिंह, आमोद उपाध्याय, नीता अमरनाथ, आरके शुक्ला आदि ने भारत सरकार से इस प्रकरण में आवश्यक निर्देश देने की अपील की है।