एएमयू को विज्ञान जागरुकता के लिए 1.16 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। विद्यार्थियों के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अत्याधुनिक शोध अध्ययनों के बारे में जागरुकता स्तर को बढ़ाने के लिए एएमयू को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से एक वर्ष के लिए यह अनुदान स्वीकृत किया गया है।
अनुदान सिनर्जिस्टिक ट्रेनिंग यूटिलाइजिंग द साइंटिफिक एंड टेक्नोलॉजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर (एसटीयूटीआई) के तहत मिलेगा।
22 से 28 फरवरी तक कक्षा 11 और 12 (साइंस स्ट्रीम) के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के तहत विज्ञान जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीपी सिंह, सीईआरएनए स्विटजरलैंड की प्रो. अर्चना शर्मा, प्रो. एम सज्जाद अतहर, डॉ. एसएम अफजल, डॉ. एसएसजेड अशरफ, डॉ. सुधीर के गुप्ता, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. फराज ए इनाम विज्ञान जागरुकता सप्ताह के तहत विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त करेंगे।