फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सर्किल रेट बढ़ाने की मांग, किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम उसरह में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। बीती रात्रि करीब 15-20 किसानों ने धरनास्थल मधुबन फैमिली ढाबा पर पर ही रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन





धरना प्रदर्शन में क्षेत्र के लगभग 20 गांवों के करीब 150 किसान शामिल हुए। अध्यक्षता प्रहलाद सिंह और संचालन रामपाल सिंह (पूर्व प्रधान उसरह) ने किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष रमेश अत्री व पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। खैर विधानसभा के किसानों को नोएडा के बराबर सर्किल रेट मिलना चाहिए। जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता। धरना जारी रहेगा। नेताओं ने किसानों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।



इधर, लखनऊ गए किसानों के नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश सरकार में मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण, बरौली विधायक ठा जयवीर सिंह व खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर से मिल कर सीएम योगी से मिलाने की बात कही। इस पर नेताओं ने भरोसा दिलाया कि मंगलवार को विधानसभा सत्र चलने के कारण देर रात्रि तक उनकी मुलाकात करा दी जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में गौरीशंकर शर्मा खंडेहा, कुशलपाल, रणधीर प्रधान बाजौता, सोनवीर सिंह बुलाकीपुर, ओमपाल सिंह उसरह, चौ. सुधीरपाल सिंह ग्राम प्रधान उसरह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें